उत्तर प्रदेशदेश - विदेशबड़ी खबरे

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकूर ने समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक व्यक्त की साथ ही अन्य नेता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

नई दिल्ली/ समाजवादी पार्टी के सरंक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।  काफी दिनों से वह बीमार थे। जहाँ इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया गया की उनकी हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई थी। उनकी लगभग 82 वर्ष की आयु हो चुकी थी। मुलायम सिंह यादव के निधन से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

banner jjj page 0001 बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकूर ने समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक व्यक्त की साथ ही अन्य नेतापहलवान और शिक्षक रहे मुलायम सिंह यादव ने अपनी जीवन में लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।

office page0001 बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकूर ने समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक व्यक्त की साथ ही अन्य नेतासपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ थे। उनके शव को दिल्ली से लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है।यहाँ से उन्हें फिर इटावा ले जाया जाएगा। कल तीन बजे सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

संवेदना प्रकट करनेवालों में पूर्व सांसद देवेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व विधायक प्रो. उमा कांत यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम, जिप सदस्या ललिता देवी, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव,पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया राहुल मंडल, पूर्व पंसस राम कुमार यादव, विन्देश्वर भंडारी, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अजय कुमार साह, सरोज यादव, विनोद यादव, जगदीश यादव, हरिनारायण यादव, प्रणव कुमार पप्पू, बेचन सदाय, मो. कैयूम समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम – सा कोई और नहीं। उनके निधन से समाजवाद व समाजवादियों का भारी नुकसान हुआ है।

इधर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेताजी एक महान व कुशल समाजवादी राजनेता, समाज सेवी एवं जमीन से जुड़े व्याक्ति थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। ईश्‍वर दिवंगत आत्‍मा को चिर-शांति व शोक-संतप्‍त परिवार को धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें।