क्राइमबिहार

घरेलू विवाद में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुँए में कूदकर की आत्महत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

कैमूर/बिहार घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की है। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्चों और महिला को घर में नहीं पाकर उन्होंने सभी की खोजबीन शुरू की।

banner jjj page 0001 घरेलू विवाद में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुँए में कूदकर की आत्महत्यापरिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का चप्पल पानी के ऊपर तैरता हुआ पाया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला समेत सभी बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

office page0001 घरेलू विवाद में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुँए में कूदकर की आत्महत्यामृतक महिला की पहचान पतेरिया गांव में रिंकी देवी और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिंकी देवी और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद रिंकी देवी ने कल सुबह अपने एक बेटी और दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जबतक सभी को कुएं से बाहर निकाला गया चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी।पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।