देश - विदेशबिहार

ताबूत से संसद भवन की तुलना कर राजद ने अपनी मानसिकता जाहिर की : सम्राट

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 

पटना/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद द्वारा संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने पर कहा कि यह राजद की मानसिकता को जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि देश और बिहार की जनता उसी ताबूत में राजनीतिक तौर पर राजद को 2024 और 2025 में बंद करने का काम करेगी।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पत्रकारों द्वारा जदयू के उपवास करने पर श्री चौधरी ने कहा कि जदयू 18 साल से राज्य की सत्ता भोग रही है। उपवास करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि संसद भवन का विषय पार्टी का विषय नहीं है, यह संविधान और भारत के लोगों के गौरव का इमारत है। इस इमारत के विरोध की जो बात कर रहे उसमें स्पष्ट दिखता है कि वे भारत तोड़ने की बात कर रहे।

बिहार की कानून व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पूरे बिहार में अपराधी तांडव कर रहे हैं और नीतीश कुमार जी चुप हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश से राजनीतिक मुक्ति के बाद ही बिहार में अपराधी शांत हो सकते है।

उन्होंने नीतीश सरकार को अपराधी को छोड़ने वाली सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। भाजपा अपराधियों को जेल में बंद और जमीन के अंदर ताबूत में दबाने की बात करती है।

उन्होंने नीति आयोग की बैठक में नीतीश के नहीं जाने से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नीति आयोग की बैठक में सात से आठ मुख्यमंत्री नहीं गए, इनमे कुछ बीमार थे और कुछ अन्य कार्य में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीति कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि सेकेंड हाफ में होता तो जाते। उन्होंने कहा कि नीतीश विकास के विरोधी हैं।
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मन की बात को सुनने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ,भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद देवेश कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ,पूर्व मंत्री जनक राम पूर्व ,मंत्री सीता सिन्हा ,पूर्व विधायक सतीश यादव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ,प्रदेश मीडिया, प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, French कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम ,पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।