बड़ी खबरे

विधायक या सांसद चुनाव जीतने के लिए बेतहाशा पैसा खर्च करेगा तो चुनाव जीतने के बाद बेतहाशा बहाया हुआ पैसा कैसे नही पूरा करेगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल कुछ अलग ही संदेश दे रहा है सबसे पहला तो अपराधों व माफियाओं पर नकेल कसना।

दूसरा मंदिरों और मस्जिदों से अनावश्यक लाउडस्पीकर हटाने के आदेश दिए और साथ ही कहा कि जो जरूरी लाउडस्पीकर हैं उनकी आवाज धार्मिक परिसर से बाहर न जाए।

उनका तीसरा महत्त्वपूर्ण निर्देश यह आया है कि सभी मंत्री और अधिकारी अपनी संपत्ति सार्वजनिक करें।

यह सही है कि एक बार विधायक या सांसद या मंत्री बनने के बाद नेताओं की संपत्ति कुछ ही वर्षों में कई गुना बढ़ जाती है।

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह भी समझना होगा कि जब एक विधायक या सांसद चुनाव जीतने के लिए बेतहाशा पैसा खर्च करेगा तो चुनाव जीतने के बाद खर्च किया हुआ वह पैसा कैसे पूरा नही करेगा और ऐसे में वह क्या क्या अंजाम नही देगा।

इसलिए यह व्यवस्था बनानी चाहिए कि चुनाव लड़ने के लिए ज्यादा पैसे न खर्च करने पड़ें।