बड़ी खबरेबिहार

मिट्टी धंसना गिरने से विवाहिता की मौत एक महिला जख्मी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / लदनियां थाना क्षेत्र के एकहरी वृंदावन गांव में नदी किनारे मिट्टी धंसना गिरने से एक विवाहिता की मृत्यु एवं एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आयी है। लदनियां थाना में मृतका की ससुर राम बिलास पासवान ने इस सम्बंध में यूडी केस दर्ज करवाया है।

उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि घटना 17 अक्टूबर को दिन के करीब साढ़े दस बजे की है। पूजा पाठ के मद्देनजर मेरी पुत्रबधू करीब 30 वर्षीय रीना देवी अपनी सास पलटी देवी के साथ नदी मिट्टी लाने के लिए गए थे।