बड़ी खबरे

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के तकनीकी विभागों के पदाधिकारियो के साथ बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी /जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने एजेंडवार जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों की चल रही योजनाओं का विभागवार समीक्षा किया।जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं से उनके द्वारा विगत एक महीने में कितने निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है ,इस संबंध में सभी से विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभियंता नियमित रूप से चल रही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य रूप से करे।
उनके द्वारा बारी बारी से सभी पदाधिकारियों से अपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की गई।उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2020 से पूर्व से चले आ रहे सभी अपूर्ण योजनाओं का कारण सहित विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करे।

उन्होंने उपस्थित कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया कि जिले के ऐसे सभी ग्रामीण सड़कों की सूची बनाई जाए जो अभी भी रख रखाव के लिए तय समय अवधि के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दो मे कहा कि वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और ऐसे किसी भी सड़क पर उन्हें रख रखाव का आभाव दिखा तो संबंधित कार्यपालक अभियंता पर जवाबदेही तय कर करवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में उन स्थलों को नए चापाकल लगाने में प्राथमिकता दी जाए, जहां जल आपूर्ति की समस्या गंभीर बनी हुई है। किसी भी स्थित में एक साथ कई कार्यरत चापाकल न गाड़े जाएं। नए चापाकल लगाने हेतु जिला आपदा प्रबंधन शाखा , मधुबनी से स्थलों की सूची प्राप्त की जाए।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, मधुबनी, विशाल राज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी, सुरेंद्र राय, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, मधुबनी, विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, सभी ग्रामीण कार्य प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, राजकीय उच्च पथ प्रमंडल, जयनगर, कार्यपालक अभियंता विद्युत (आपूर्ति), मधुबनी सहित जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।