बड़ी खबरेबिहार

अररनामा कम्पनी ने किया अंधारबन के ऐतिहासिक खेल मैदान प्रांगण में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट-सुरेश कुमार गुप्ता

मधुबनी /इंडोनेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल की 18वीं वाहिनी द्वारा खुटौना प्रखंड क्षेत्र के अरनामा कम्पनी के सहायक कमांडेंट बी एम प्रकाश के देखरेख में अंधरबन के ऐतिहासिक खेल मैदान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अरनामा कंपनी के कमांडर बी एम प्रकाश, नारी कंपनी के कंपनी कमांडर जय कुमार मिश्रा, महिला विकास मंच के जिलाध्यक्ष दीप शिखा सिंह, चाइल्ड लाइन लौकही से आभा कुमारी, पूनम झा पंचायत समिति लौकहा,सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार सहित सभी संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करके सुभारम्भ किया।
कार्यक्रम का शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत पर भाव नृत्य एवं शराबबंदी पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया ।
18वीं वाहिनी सस्त्र सीमा बल के नारी कम्पनी द्वारा इस मौके पर मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर स्थल पर ग्रामीण क्षेत्र से आये किसानों को कृषि उपकरण के रूप में स्प्रे मशीन , बाॅली बाल, कैरम बोर्ड ,कुदाल और अन्य उपकरण बाँटे गए। जबकि स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री के अलावा दर्जनों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जाँच कर दवाएं दिए। तीन दर्जन से अधिक पशुओं का भी उपचार किया गया और आवश्यक दवा भी दी गई।

IMG 20220308 WA0113 अररनामा कम्पनी ने किया अंधारबन के ऐतिहासिक खेल मैदान प्रांगण में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्रामकार्यक्रम में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने बिहार सरकार की शराबबन्दी के समर्थन में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर और स्थानीय मिथिला कला आधारित गोदना डांस, झिझिया और जट-जटिन गीतों पर प्रस्तुति दी गई। नागरिक कल्याण कार्यक्रम में समवाय मुख्यालय अरनामा व बाह्य सीमा चौकी के समस्त जवानों ने मिलकर ग्रामीणों को स्वागत कर सामानों का वितरण किया गया। वही इस कार्यक्रम के दौरान एक खाश कार्यक्रम सस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में महिला बॉलीबॉल मैच आयोजन किया गया जयनगर वनाम बरही के बीच खेला गया। जिसमें जयनगर के टीम ने अपना कब्जा जमा लिया। वही मैच का रेफरी ने भी दोनों टीम के बच्चों को बहुत अच्छे से खेल खेलाए एवं लोगों के बीच जागरूक भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान हजारों के तादाद में जन सैलाव कि भिड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम में 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अरनामा कंपनी के कमांडर बी एम प्रकाश, नारी कंपनी के कंपनी कमांडर जय कुमार मिश्रा, महिला बिकास मंच के जिलाध्यक्ष दिप शिखा सिंह, चाइल्ड लाइन के 6 प्रखंड के प्रभारी कुमारी आभा एवं प्रकाश कुमार मिश्रा, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार, समेत सस्त्र सीमा बल के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम में परोशी देश नेपाल के बच्चे ने भी अपने कला का प्रदर्शन किये। सभी बच्चों को प्रसस्ति पत्र देकर उत्साहित किये। प्रसस्ति पत्र महिला बिकास मंच के जिलाध्यक्ष दिप सीखा सिंह, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार, अरनामा कंपनी के कंपनी कमांडर बी एम प्रकाश ने अपने हाथों से वितरण कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।