Uncategorized

मुखिया अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के ग्राम पंचायत सीधप  पंचायत भवन में मुखिया अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इसमें उपस्थित पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य, वार्ड पंच व अन्य ग्रामीणों को कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात पीएम आवास योजना की प्रकाशित सूची में संशोधन व अनुमोदन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वार्ड सदस्य व ग्रामीणों के बीच से आये ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, गलीनाली योजना ,कृषि ,जलजमाव से उत्पन्न समस्या,पशुशेड व सोखता निर्माण जैसे प्रस्ताव पर विचार किया गया तथा तत्संबंधी योजनाओं का चयन किया गया।

मौके पर पंचायत समिति अशोक दत्त , रोजगार सेवक , आवास सहायक सुमन  , कृषि सलाहकार योगेन्द्र सिंह , सुशील कुमार सिंह  , हरिओम सिंह  , सियाराम यादव , वेचन सहनी  , राम सुन्दर सिंह , विजय सिंह , मनोज सिंह  समेत सैकड़ों लोग थे।