Uncategorizedबिहार

बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो आर सी पि सिंह जैसा हो इस नारे पर बोले संजय झा नारेबाजी करने वाला जे डी यु कार्यकर्ता नहीं हो सकता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना / जनता दल यूनाइटेड जे डी यु के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह   बीते दिनों जहानाबाद और बाढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी बाबू जैसा हो  रामचंद्र प्रसाद जिन्दाबाद।  जेडीयू नेता व जल संसाधन मंत्री संजय झा से जब मीडिया ने इसे लेकर सवाल किया तब उन्होंने सीधे तौर पर यह कह दिया कि पता नहीं कौन कार्यकर्ता हैं जो इस तरह की नारेबाजी कर रहे हैं।

मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो एसी  बात जेडीयू के कार्यकर्ता कभी नहीं करेंगे। जो ऐसा बोल रहे है वो जेडीयू के कार्यकर्ता नहीं हो सकते।  क्योंकि सबकों पता है कि जेडीयू पार्टी में एक ही नेता हैं वो हैं नीतीश कुमार।

मंत्री संजय झा ने यह भी कहा कि जेडीयू में कोई गुट नहीं है ना ही यह परिवार वाली पार्टी है। संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप पता लगा सकते हैं कि देश में अकेला रिजनल पार्टी जनता दल यूनाइटेड ही है जहां परिवारवाद नहीं है।