बिहार

कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन के निधन पर भाकपा राज्य सचिव ने जताया शोक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने भारत में हरित क्रांति के जनक एवं महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि एमएस स्वामीनाथन के निधन से भारत ने कृषि क्षेत्र में एक अग्रणी वैज्ञानिक को खो दिया है।

भारत को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। ऐसे समय में वे चले गये जब कृषि संकट गहराता जा रहा है और किसानों के लिए उनके अनुभव की बहुत जरूरत थी। एमएस स्वामीनाथन को विनम्र श्रद्धांजलि।