बिहार

तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके पटना महानगर के सभी 75 वार्डों में एक लाख सदस्य बनाये गये: राजद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

पटना /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान करने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पटना महानगर के सभी 75 वार्डों में सदस्यता अभियान का महाअभियान चलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह के निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर आज चलाये जा रहे इस अभियान में पटना महानगर के सभी 75 वार्ड में पार्टी के द्वारा सभी वार्डों में माननीय विधायक एवं विधान पार्षद के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अभियान को पटना महानगर के सभी 75 वार्ड के वार्ड अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करके व्यापक स्तर पर आम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्यक्रम चलाया गया।
सदस्यता अभियान की सफलता में पार्टी के सभी पदाधिकारी लालू जी एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों और पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा आर्थिक न्याय की नीतियों के साथ नौजवानों को व्यापक स्तर पर पार्टी से जोड़ने का काम किया। साथ ही इसमें दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ा अतिपिछड़ा, प्रबुद्ध वर्ग तथा किसान, मजदूर भी बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य बनें।
सदस्यता अभियान की सफलता पर राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री उदय नारायण चैधरी तथा सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी श्री चितरंजन गगन बिहार के निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ0 तनवीर हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, संगठन महासचिव श्री राजेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष महताब आलम सहित सभी वार्ड के अध्यक्षों ने पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के व्यापक सफलता से यह सिद्ध हो गया कि पार्टी ए टू जेड के विचारों के साथ-साथ हर वर्ग और हर समूह को पार्टी से जोड़कर मजबूत करने के अभियान की सफलता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर पटना महानगर की जनता का पूर्ण विश्वास और समर्थन मिला।
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सभी 75 वार्ड में एक लाख के करीब सदस्य बनाये गये और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाईन लगकर राजद की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही साथ हर लोग जो नेता प्रतिपक्ष के द्वारा सदन और सदन के बाहर मुद्दों के आधार पर संघर्ष और आन्दोलन किया जा रहा है उसमें सहभागी बनने का संकल्प लेते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही हर वर्गों को मान-सम्मान और उनके प्रति चिंता रखती है।