संस्कृति

राम कथा प्रारम्भ होने से पूर्व सैकड़ों कुमारी कन्या एवं माताओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

मधुबनी /लदनियां प्रखंड क्षेत्र के कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढ़ा मध्य विद्यालय के बगल में अवस्थित विशाल खेल मैदान में आयोजित राम कथा प्रारम्भ होने से पूर्व सैकड़ों कुमारी कन्या एवं माताओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। सभी श्रद्धालु माता बहनों ने कथा स्थल से धता पोखरा में पवित्र जल भरकर राम कथा स्थल पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर कल स्थापना किया गया। उक्त अवसर पर कथावाचक शुधांशु जी महाराज, वॄन्दावन अयोध्या, पूर्व जिला परिषद सदस्य नवल किशोर यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, राम उदगार चौधरी, संतोष कुमार दास, देवेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार यादव, संतोष यादव, सहित सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आगतभागत किया। यहां उपस्थित लोगों को कथावाचक शुधांशु जी महाराज ने विस्तार से राम कथा श्रवण एवं कलश स्थापना की महिमा का बखान किया। उन्होंने राम नाम को सफलता एवं मुक्ती का मार्ग बताया।