बिहार

डीएनवाई कॉलेज के प्राध्यापक अशोक यादव नहीं रहे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के कुकरूपट्टी बाबूवरही निवासी अशोक कुमार यादव व देवनारायण यादव महाविद्यालय मधुबनी के भूगोल विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक का निधन बुधवार की रात हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनका इलाज पटना में चल रहा था। निधनोपरांत उन्हें उनके पैतृक गांव कुकरूपट्टी लाया गया। गुरुवार को वैदिक विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शिक्षक राजीव कुमार ने दी। उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो उमाकांत यादव, कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, प्रो हरिश्चंद्र यादव, डॉ उमेश कुमार, प्रो रामपरीक्षण यादव, प्रो महेन्द्र यादव, डॉ कृष्ण कुमार यादव, प्रो रामनारायण यादव, प्रो कैलाशपति यादव, डॉ लाल बिहारी शरण, प्रो शंभू शरण प्रसाद, प्रो घनश्याम यादव, प्रो सुरेश यादव, प्रो अखिलेश्वर यादव, प्रो धनवीर यादव, प्रो सत्यनारायण यादव, प्रो देवचन्द्र यादव, प्रो सत्यनारायण यादव, डॉ रामप्रसाद यादव, डॉ आशा कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ जयकुमार यादव, राजेश कुमार, अशोक चौधरी, रवीन्द्र यादव, इंदल यादव, महेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।