बिहार

मधुबनी के नए पदस्थापित अपर समाहर्ता नरेश झा ने किया पदभार ग्रहण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी/बिहार नरेश झा बिहार प्रशासनिक सेवा के 37वीं बैच के अधिकारी हैं। इन्होंने 1993 में सेवा में योगदान दिया और एक सफल प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर इन्होंने विभिन्न जिलों में कर्तव्य निर्वहन किया है।

banner मधुबनी के नए पदस्थापित अपर समाहर्ता नरेश झा ने किया पदभार ग्रहण

नरेश झा का गृह जिला पटना है और उन्होंने मधुबनी जिले में भी 2013 से 2016 तक वरीय उप समाहर्ता के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया है। मधुबनी के पदस्थापन से पूर्व नरेश झा गया में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि अपर समाहर्ता के रूप में अपने दायित्व निर्वहन में अपनी शत प्रतिशत क्षमता का उपयोग करूंगा साथ ही जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में भी विकासोन्मुखी योजनाओं को गति प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Advertisment मधुबनी के नए पदस्थापित अपर समाहर्ता नरेश झा ने किया पदभार ग्रहण

इन्होंने मधुबनी वासियों के श्रमशील जीवन और मधुर व्यवहार की प्रसंशा की और अपनी प्रथिमिकताओं में राजस्व सहित सभी प्रशासनिक कार्यों में गुड गवर्नेंस के लक्ष्य को हासिल करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।