बिहार

जदयू प्रदेश महासचिव राणा रंधीर सिंह चौहान का इस्तीफा,जदयू को लगा बड़ा झटका

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बुधवार को जदयू के प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में कहा है कि मैं बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया । हालांकि उन्होंने किन कारणों से इस्तीफा दिया है। इस पर कुछ नही स्पष्ट नहीं किया है।वे सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं या फिर वे पार्टी भी छोड़ेंगे इसे लेकर कुछ नहीं कहा है।

राज्यसभा चुनाव के पूर्व उनका यह इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के 2015 में उनकी पत्नी  सुनीता सिंह चौहान जदयू से  विधायक रही थी। हालांकि 2020 में वह राजद के संजय कुमार गुप्ता से हार गई थी।