कृषिदेश - विदेशबिहार

रघुबर प्रसाद सिंह को फसल बीमा के विशेष अध्ययन पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी(पीएचडी) उपाधि प्रदान किया गया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुभाष सिंह यादव 

मधुबनी /जयनगर अनुमंडल के लदनियां प्रखंड अन्तर्गत योगिया ग्राम निवासी रघुबर प्रसाद सिंह को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें बीते वर्ष नवम्बर 2023 में उनके शोध का विषय “भारत में फसल बीमा: समस्याएं एवं संभावनाएं(मधुबनी जिला का एक विशेष अध्ययन)” पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) उपाधि प्रदान किया गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह के द्वारा बाह्य विषय विशेषज्ञ रूप खुला मौखिकी के उपरांत उन्हें यह उपाधि प्रदान किया गया। श्री रघुबर जनवरी 2020 में पीएचडी में नामांकन लेकर मार्च 2023 में शोधकार्य पूर्ण कर अपना शोध प्रबंध विश्वविद्यालय में जमा कर दिये।

बता दे कि अपने गांव में पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले वे पहले व्यक्ति है। वे अपने पीएचडी के दौरान सैकड़ो राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सेमिनार/वेबिनार में शामिल हो चुके हैं, वहीं लगभग तीन दर्जन शोध आलेख का प्रकाशन भी करवा चुके है। वे शोध अध्येता, शिक्षण कार्य के साथ ही सूचना का अधिकार विशेषज्ञ, सोशल मीडिया एक्सपर्ट और एन्फ्लुएंसर सहित कई वेबसाइटों के संचालक भी हैं। उन्हें उनकी इस विशेष उपाधि पर शुभचिंतक और परिजन बधाई दे रहे हैं।