बिहार

पूर्व प्रमुख मनोज कुमार यादव बने बीएमसी के अध्यक्ष

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव

मधुबनी/लदनियां प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई पंस की विशेष बैठक में गठित प्रखंड स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार यादव का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बतौर कार्यपालक पदाधिकारी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने सदस्यों को प्रखंड स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन, नियम- परिनियम तथा कर्त्तव्य की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रजातीय विविधता, आनुवंशिक विविधता व पारिस्थितिकीय विविधता को समझने और समझाने की जरूरत है। मनुष्यों में इसकी समझ आने से पर्यावरण को स्वचछ व जीवों को आरोग्य बनाने में मदद मिलेगी। समिति में मनोज कुमार यादव, दिलीप यादव, विनोद कुमार सिंह, काशीन्द्र सदाय, अनिता देवी व राजदुलारी देवी को शामिल कर सर्वसम्मति से पूर्व प्रमुख श्री यादव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस समिति में सदस्य सचिव के रूप में बीडीओ श्री कुमार भी शामिल हैं।

बैठक में उपप्रमुख विनीता देवी, मनोज कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, श्रवण कामत, अनीता देवी, शांति देवी, अशोक कुमार यादव, रेणु कुमारी, ध्रुवनारायण महतो,  लालबिहारी राम, काशिन्द्र सदाय, मीरा देवी, पंसस विनोद कुमार सिंह, चांदनी देवी, मनोज कुमार यादव, राजदुलारी देवी आदि थे।