बिहारमनोरंजन

बच्चों के सूफ़ी संगीत और लाइव बैंड विद ढ़ोल की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक द्वारा आयोजित दो दिवसीय तानसेन मेगा म्यूजिक एंड डांस फेस्ट – 2024 का समापन रविवार को स्थानीय विद्यापति भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. मनीष मंडल, विशिष्ट अतिथि सपना सिंह, शिल्पी सुरभि, प्रो. रंजीता तिवारी, तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक के सीईओ कैप्टन आशुतोष कुमार व एमडी वंदना कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के बच्चों द्वारा लाइव बैंड से की गई जिसे देख दर्शकों की तालियां बजती रही। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वहीं सूफ़ी संगीत और डांस की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आगत अतिथियों ने तानसेन स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक के सीईओ कैप्टन आशुतोष कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान के बच्चों काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय फेस्ट में तानसेनाईट ऑफ द ईयर – 2023-24 अवनि कृति (पाटलिपुत्र ब्रांच), आव्या आर्शी (कंकरबाग ब्रांच), आर्या राय (गोला रोड), रनर अप तानसेनाईट ऑफ द ईयर – 2023-24 IMG 20240505 WA0009 बच्चों के सूफ़ी संगीत और लाइव बैंड विद ढ़ोल की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिलदीपानश्या मिश्रा, (पाटलिपुत्र ब्रांच), मानस्वी (कंकरबाग ब्रांच), रुद्रांश सिंह (गोला रोड) ने ख़िताब जीता है। जबकि हेरिटेज ऑफ तानसेन का ख़िताब जिक्रा नेमत (पाटलिपुत्र ब्रांच), आरुष राज (कंकरबाग ब्रांच), प्रतिष्ठा झा (गोला रोड) ने जीता। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बेस्ट भरतनाटयम ऑफ द ईयर, बेस्ट गीटारिस्ट ऑफ द ईयर, बेस्ट कत्थक डांसर ऑफ द ईयर, पर्सनालिटी ऑफ द ईयर, बेस्ट फाइन आर्ट्स, बेस्ट सिंगर, बेस्ट वेस्टर्न डांसर का भी अवार्ड बच्चों को दिया गया है।