बिहार

पंस की बैठक में जैविक विविधता प्रबंधन समिति का हुआ गठन ।। 2. झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल व बाबूवरही की विधायक मीना कुमारी ने लदनियां में किया दो सड़कों का शिलान्यास

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में प्रखंड पंचायत समिति की विशेष बैठक सोमवार को प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। बतौर कार्यपालक पदाधिकारी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने सदस्यों को प्रखंड स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन की जानकारी दी। नियम- परिनियम से अवगत कराया।
उन्होंने प्रजातीय विविधता, आनुवांशिक विविधता व पारिस्थितिकीय विविधता के स्वरूप को समझाया। सर्वसम्मति से छह सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज कुमार यादव, दिलीप यादव, विनोद कुमार सिंह, काशीन्द्र सदाय, अनिता देवी व राजदुलारी देवी शामिल हैं।
मौके पर उपप्रमुख विनीता देवी, मनोज कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, श्रवण कामत, अनीता देवी, शांति देवी, अशोक कुमार यादव, रेणु कुमारी, ध्रुवनारायण महतो, लालबिहारी राम, सिरीन अफरोज, काशिन्द्र सदाय, मीरा देवी, पंसस विनोद कुमार सिंह, चांदनी देवी, मनोज कुमार यादव, राजदुलारी देवी, कौशल किशोर आदि थे।

 

 

 

2. झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल व बाबूवरही की विधायक मीना कुमारी ने लदनियां में किया दो सड़कों का शिलान्यास

 

IMG 20221121 WA0083 पंस की बैठक में जैविक विविधता प्रबंधन समिति का हुआ गठन ।। 2. झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल व बाबूवरही की विधायक मीना कुमारी ने लदनियां में किया दो सड़कों का शिलान्यासमधुबनी/   सांसद रामप्रीत मंडल व विधायक मीणा कुमारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् बनने वाली धर्मबन से पिपराही व चन्द्रडीह से सिधपकला की सड़क का शिलान्यास किया। इसक्रम में मुखिया अशोक मंडल ने मंच से सोनी नदी पर पुल निर्माण की भी मांग की। नेता द्वै ने कहा कि इस नदी पर पुल बनवाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

इन दोनों सड़कों की लम्बाई क्रमशः 10 व 15 किलोमीटर है। दोनों सड़क के निर्माण पर लगभग 17 करोड़ की लागत आएगी। दोनों सड़कें जर्जर हो चुकी थीं। इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक, दलित महादलित सहित अन्य लोगों को आवागमन लाभ मिलेगा।

सांसद ने कहा कि विकास के लिए सड़कों का होना बहुत जरूरी है। लगातार प्रयास कर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
विधायक मीना कुमारी ने कहा कि बाबूवरही विधानसभा के अंदर दो दर्जन के करीब सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

मौके पर प्रो. रामप्रसाद सिंह, मुखिया अशोक मंडल, कारी ठाकुर, राजदेव सिंह, केशव सिंह, रामकुमार राय, वीरेन्द्र कुमार बिन्दु, मांगैन मंडल, बलिराज सहनी, विजय राम, किशोरी पासवान, हरिओम सिंह, पिंटू झा, रंजीत यादव, गंगाराम यादव, रामवृक्ष सिंह समेत सैकड़ोंलोग  मौजूद थे।