उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचे। जहां नेताजी को उन्होंने श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। नीतीश कुमार ने कहा की उनके निधन से हम काफी दुखी हैं। उनके प्रति हमेशा आदर का भाव रहा है। उनके नही रहने से उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए नुकसानदेह है।

akhiles 1 मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलिमीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश से उनका पुराना रिश्ता रहा है। जनता दल के समय वे यूपी के प्रभारी हुआ करते थे। नेता जी के साथ उनका पुराना संबंध रहा है।उन्होंने कहा कि  अखिलेश यादव को साथ लेकर आगे की तैयारी की होगी ।

banner jjj page 0001 मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलिनीतीश कुमार सुबह 11 बजे स्पेशल फ्लाइट से लखनऊ होते हुए सैफई पहुंचे। नागालैंड में जेपी जयंती  कार्यक्रम में शामिल होने के कारण वह मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। इसलिए आज वे सैफई पहुंचे और नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

office page0001 मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह अखिलेश यादव और उनके परिवारजनों से भी मिले। बता दें कि मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए थे। नेताजी के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिये थे।