कृषिबिहार

90 मत्स्य पालक किसानी के तीन दल को मत्स्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला अतिथिगृह से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : जिलाधिकारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी/जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के मत्स्य उत्पादन से जुड़े 90 मयस्य पालक किसानों के तीन दल को मत्स्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत भ्रमण कार्य हेतु जिला अतिथिगृह में आयोजित सादे समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण एवं दर्शन कार्यक्रम के दौरान मत्स्य कृषकों का दल दरभंगा एवं समस्तीपुर जिले में मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उन्नत कार्य करने वाले लोगों से मिलेगा और उनसे उनके अनुभवों को साझा करेगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी मत्स्य कृषकों को भ्रमण कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में मत्स्य उत्पादन की अपार संभावनाओं के मद्देनजर उनके भ्रमण कार्यक्रम का सकारात्मक योगदान रहेगा।

banner jjj page 0001 90 मत्स्य पालक किसानी के तीन दल को मत्स्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला अतिथिगृह से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : जिलाधिकारीजिला मत्स्य पदाधिकारी, विनय कुमार ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य समेकित चौर विकास योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण, बयोफ्लेक्स तकनीक से मत्स्य पालन एवं अत्याधुनिक तरीके के मत्स्य पालन की तकनीक से किसानों को अवगत कराना है।जिले के दल के साथ मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के रूप में रंजन कुमार व राहुल कुमार भी पूरे भ्रमण के दौरान साथ रहेंगे। दल में जिले के अलग अलग प्रखंडों से मत्स्य कृषकों के रूप में कारी मुखिया, तेतर मुखिया, रामा मुखिया, सरोज कुमार प्रसाद, दिनेश मुखिया सहित अन्य लोग शामिल हैं।

office page0001 90 मत्स्य पालक किसानी के तीन दल को मत्स्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला अतिथिगृह से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : जिलाधिकारीकार्यक्रम के दौरान मत्स्य पदाधिकारी, नवीन कुमार, गौरव कुमार सुदामा एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी अरुणिमा नारायण, मो अली, प्रियंका प्रियांश, दीपा कुमारी आदि मौजूद थे।