बड़ी खबरे

दो पक्षों में मारपीट 3 गिरफ्तार खोखा बरामद ।। 2.झरिया शहर में दिखा हर घर तिरंगा अभियान का जलवा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सतेंद्र सिंह की रिपोर्ट

धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार इलाके में 7 अगस्त को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. शालीमार काली मंदिर के पीछे रहने वाले युवक सोनू वर्मा व आकाश पासी के बीच हुए विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई. दो दिन पहले दोनों गुटों के बीच फायरिंग की भी बात कही जा रही है। पुलिस इस मामले में आकाश पासी, हनी सिंह व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है. जांच करने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास से थ्री- 15 का तीन खोखा बरामद किया है. इसके बाद थाने में मामला दर्ज कर , गहंता से जांच की जा रही है।

थाना में मामला दर्ज कराते हुए सोनू वर्मा के पिता संपत वर्मा ने कहा कि दो दिन पहले उकने घर के सामने हनी सिंह, आकाश पासी व दो युवकों ने आकर हवा में गोली चलाई थी. इसके बाद 7 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे आकाश पासी, हनी सिंह ने मोहल्ले में ही उनके बेटे की पिटाई करने लगे. परिजनों का कहना है कि तीनों को गिरफ्तार कर जब पुलिस ले जा रही थी तभी एक नई गाड़ी से तीनों खोखा सड़क किनारे फेक दिया गया. वहीं, थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि खोखा कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।

 

2.झरिया शहर में दिखा हर घर तिरंगा अभियान का जलवा

धनबाद / झरिया हर घर तिरंगा अभियान रंगत पकड़ने लगा है। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति प्रेरित करने के लिए झरिया वार्ड नंबर 44 के पार्षद प्रतिनिधि सह समजासेवी विक्रमा सिंह यादव के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय से 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

IMG 20220808 WA0058 दो पक्षों में मारपीट 3 गिरफ्तार खोखा बरामद ।। 2.झरिया शहर में दिखा हर घर तिरंगा अभियान का जलवाइस यात्रा का लोगों ने भरपूर स्वागत किया। यात्रा में लोग उमड़ पड़े, तिरंगे लगा कर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है। इतना लंबा और भव्य तिरंगे को देखकर शहर के लोग आश्चर्य चकित रह गए। जहां-जहां से यात्रा निकली लोगों ने उसका सम्मान किया और सैलूट किया।

शहर भ्रमण करते हुए चिल्ड्रेन पार्क पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम श्रद्धा सुमन अर्पित कर समाप्त किया गया।

इस दौरान विक्रमा सिंह यादव ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है आज हम आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ मना रहे है ये आजादी हमें यू ही नही मिली महापुरुषों के शहीदों से हमें आजादी मिली है और इन 75 सालों में हमारा देश हर क्षेत्र में अव्वल है देश के आजादी से लेकर देश के निर्माण में अपने जीवन समर्पित करने वाले सभी युग पुरुषों को हम नमन करते है और हम अपने युवाओं से आह्वान करते है की सभी महापुरुषों के आदर्शों पर चल कर ही हम देश निर्माण में आगे बढ़ सकते हैं।