देश - विदेश

सिंद्री सीमेंट फैक्ट्री के कचरे से बढ़ रहा प्रदूषण, बीमारी को दिया जा रहा है निमंत्रण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट सत्येन्द्र सिंह

धनबाद/ जिले के सिंदरी स्थित ACC सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाला कचरा छाताटांड़ और सीमाटांड़ के समीप खुले मैदान में डंप किया जा रहा है। डम करने के बाद आग लगा दिया जाता है,इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उनका कहना है कि बच्चे इसी मैदान में खेला करते हैं। वहीं, सुबह-शाम वहां बजुर्ग टहलते हैं। एसीसी प्रबंधन उसे कचरा डंप प्लेस बनाकर लोगों के साथ अन्याय कर रहा है। यदि वहां कचरा डंप करने पर रोक नहीं लगी, तो लोगों के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी यह घातक हो सकता है।

1 1 सिंद्री सीमेंट फैक्ट्री के कचरे से बढ़ रहा प्रदूषण, बीमारी को दिया जा रहा है निमंत्रण
क्योंकि कचरे में केमिकल समेत अन्य हानिकारक तत्व भी रहते हैं। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। वे धनबाद के डीसी से मिलकर एसीसी सीमेंट प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में हैं।

मवेशियों की भी जा सकती है जान

मैदान में फेंके जा रहे कचरे से बरसात में आसपास का वतावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे गंदगी जनित बीमारी फैलने का खतरा है।
वहां हमेशा मवेशियों विचरण करते रहते है, जो कचरे में चारा ढूंढ़ते हैं। विषैला कचरा खाकर उनकी जान भी जा सकती है।

कचरा में स्क्रैप लूटने के लिए उमर पड़ती है भीड़

 

ladniya OK सिंद्री सीमेंट फैक्ट्री के कचरे से बढ़ रहा प्रदूषण, बीमारी को दिया जा रहा है निमंत्रणसीमेंट फैक्ट्री से कचरा हाइवा में लोड कर मैदान में फेंका जा रहा है। जैसे ही हाइवा कचरा लेकर मैदान में पहुंचते हैं, स्क्रैप लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इनमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे रहते हैं। कई बार तो लोग चालू हालत में ही हाइवा के आगे-पीछे दौड़ पड़ते हें। स्क्रैप लूटने की आपाधापी में किसी की जान भी जा सकती है।