बिहार

जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय निर्मली एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट

सुपौल/जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा अनुमंडल कार्यालय, निर्मली एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय निर्मली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्वाचन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक अनुमंडल कार्यालय के सभागार भवन में की गई।

WhatsApp Image 2022 10 09 at 9.53.14 AM 1 जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय निर्मली एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षणजिसमें  मरौना, निर्मली, राघोपुर तथा सरायगढ़ प्रखंडों के वैसे बी0एल0ओ0 के साथ समीक्षा बैठक की गई ।जिसमें निर्वाचन कार्य से जुड़े वोटर आई कार्ड में आधार सीडिंग  के कार्य में 70% से नीचे प्रगति है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित बी0एल0ओ0 को निदेशित किया गया कि वोटर आई कार्ड में आधार से जोड़ने का कार्य तीव्र गति से किया जाए। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश  दिया गया कि अपने स्तर से समीक्षा कर जांच करेंगे।

banner jjj page 0001 जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय निर्मली एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षणजिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्मली अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम लखन यादव तथा अन्य अधिवक्तागण द्वारा उठाए गए बिंदुओ पर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिया गया।

office page0001 जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय निर्मली एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण
मौके पर उपस्थित फरियादियों की समस्या को भी सुना गया तथा कुछ का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा  अनुमंडल कार्यालय के कैंपस में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुपौल, वरीय कोषागार पदाधिकारी सुपौल एवं मनरेगा से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।