दिल्लीबड़ी खबरे

राहुल गांधी ने दो टूक में केंद्र सरकार को कोरोना पर क्या कहा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

दिल्ली / राहुल गांधी ने दो टूक में केंद्र सरकार को यह बता दिया है कि वह भारत जोड़ो यात्रा बंद नहीं करगें। यह यात्रा अब जब शुरू हुई है तो कश्मीर तक जाकर रहेगी।

बतादें, राहुल गांधी ने यह जवाब केंद्र सरकार की उस चिट्ठी पर दिया है।जिसमें उनसे यह कहा गया था कि यात्रा में कोरोना का अगर पालन नहीं किया जाता है तो यात्रा बंद कर दी जाए।

क्योंकि चीन सहित विभिन देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है और भारत में इसे फैलने से रोका जा सके।  भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से खत्म होकर अब हरियाणा में है। 21 दिसंबर से यात्रा की शुरुवात नूंह से हुई थी। जहां यहीं से अब राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार को जवाब देते हुए कहा- मुझे एक चिट्ठी लिखी गई, कहा गया कि कोरोना आ रहा है यात्रा बंद करो। मास्क पहनो, राहुल ने आगे कहा कि यात्रा को रोकने के लिए ये सब बहाने बनाए जा रहे हैं। ये भारत की सच्चाई और उसकी शक्ति से डर गए हैं।भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये सब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।लोगों की जागरक होने की जरूरत हैं।