बिहार

गांधी एवं दीनदयाल का सपना हुआ साकार :रेणु देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश के 15वें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुईं ।समारोह के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के आखिरी पर खड़े जनजातीय समुदाय की किसी महिला का भारतीय गणतंत्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होना गर्व की बात है।महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो स्वप्न देखा था,वो आज पूरा हुआ ।उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही मोदी सरकार ने अपने निर्णयों एवं नीतियों में जनजातीय समुदाय के सभी वर्गों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए हैं ।द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना भी उन्हीं कदमों में एक महत्वपूर्ण कदम है ।रेणु देवी ने द्रौपदी मुर्मू के त्याग और संघर्ष तथा समाज के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि वे समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।