बिहार

तीन बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

बांका /तीन बच्‍चों की मां का एक युवक पर दिल आ गया। उनके बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि प्रेमी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला से मिलने पहुंच गया। लेकिन, इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों की कहानी बदलकर रख दी। अब ये प्रेम कहानी पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

 प्रेमी-प्र‍ेमिका को ग्रामीणों ने  बांधकर उनकी पिटाई  की गई है। जानकारी के मुताबिक़, दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मामला बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव का है। प्रेमी की पहचान रूदल कुमार के रूप में हुई है, जबकि प्रेमिका शांता देवी बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सन्हौला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और आपसी सहमति से सन्हौला थानाध्यक्ष के निर्देश पर शीतला मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई।

महिला का पति प्रदेश में रहता था। वहां मजदूरी तक वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पति की गैरमौजूदगी में ही महिला को युवक से प्यार हो गया।  प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। अंत में दोनों की शादी करा दी गई और महिला को दूसरे पति के साथ ससुराल भेज दिया गया।