बिहार

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की होगी जीतः भाकपा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि बिहार विधानसभा के मोकामा और गोपालगंज सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता और नेता मोकामा से राजद उम्मीदवार श्री मति नीलम देवी और गोपालगंज से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान चला रहे है। पटना जिला के नेतृत्वकारी साथी मोकामा में और गोपालगंज के साथी गोपालगंज विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली सभी पंचायतो में कैंप कर चुनाव अभियान चला रहे है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के साथ मिलकर एवं समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है।

सघन प्रचार अभियान में जिस तरह जनता का सहयोग एवं सहानभुति महागठबंधन उम्मीदवार को मिल रहा है, इससे साफ हो गया है कि दोनो विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन उम्दीवार के टक्कर में कोई सामने दिख नहीं रहा है। पर्व-त्यौहार के बावजुूद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित महागठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्त्ता लगातार जनसम्पर्क अभियान चला रहे है। उन्होंने कहा की इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की दाल गलने बाली नहीं है। उपचुनाव में भी भाजपा के लोग सांप्रदायीक रंग देना चाहते है लेकिन जनता भाजपा के करतुतों को भली-भांती समझ चुकी है। दोनो सीटों पर भाजपा की हार तय है। हार सुनिश्चित देख भाजपा के नेता गलत बयानी में लगे हुये है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पाण्डेय ने मोकामा और गोपालगंज विधानसभा के मतदाताओं से जाति धर्म से उठ कर मंहगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक्ता के खिलाफ महागठबंधन उम्मीदवार को वोट देकर अपार मतो से जित सुनिश्चित करने की अपील की है।