बिहार

थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/ स्थानीय बाजार लदनियां से चोरी गई एक बाइक के साथ तीन  युवकों को पुलिस ने शनिवार की देर रात झलोन गांव स्थित एसएसबी कैंप के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक भी बराबद की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाजार निवासी राकेश कुमार साह की बाइक चोरी हुई थी। घटना क बाद दिये गए आवेदन के आधार पर एएसआई सच्चिदानंद सिंह ने यह कार्रवाई की। इसमें संलिप्त तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी नेपाल के रहने वाले हैं। गिरफ्तार इनलोगों में मोहम्मद आजाद व मोहम्मद सलमान के नाम भी शामिल हैं। इनके विरुद्ध आवेदक श्री साह के द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।