बिहार

थाना से ढाई सौ मीटर की दूरी पर हुई डकैती की घटना शर्मनाक : पाठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां बाजार स्थित गुंजेश चौधरी के लक्ष्मी आभूषणालय सह आवास में 7 जून की रात हुई भीषण डकैती कांड का उद्भेदन नहीं हो सका है, जिस पर गुरुवार को प्रभावित के घर पहुंचे पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक व कांग्रेस के जिला महासचिव नवल किशोर झा ने कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की। अध्यक्ष शकील अख्तर, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार झा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन नेताओं ने कहा कि थाना से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर हुई भीषण डकैती की घटना के 11 दिनों के बाद भी घटना का उद्भेदन नहीं होना, पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। इन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर इस घटना का उद्भेदन नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इन सभी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में सिर्फ अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। यही कारण है कि आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रख खानापूर्ति करने में समय बीता रहा है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिले में आए नए पुलिस कप्तान से अभी भी लोगों को उम्मीद है। पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा पुलिस इस दिशा में इमानदारी से काम कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।