बिहार

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के उपस्थिति में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर द्वारा बिहार विधान परिषद् के लिए मनोनीत प्रो. (डॉ.) राजवर्धन आजाद को शपथ दिलायी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / बिहार विधान परिषद् स्थित उप भवन सभागार में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं  उप मुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर द्वारा बिहार विधान परिषद् के लिए मनोनीत प्रो. (डॉ.) राजवर्धन आजाद को शपथ दिलायी गई।

IMG 20231017 WA0010 मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के उपस्थिति में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर द्वारा बिहार विधान परिषद् के लिए मनोनीत प्रो. (डॉ.) राजवर्धन आजाद को शपथ दिलायीशपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो० (डॉ.) राम चन्द्र पूर्वे, संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री  संजय कुमार झा, मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग सुमित सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीम‍ति लेसी सिंह, सहकारिता मंत्री  सुरेन्द्र यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री  सुनील कुमार, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल  संजय कुमार सिंह, सचेतक सत्तारूढ़ दल श्रीमति रीना यादव, सदस्य श्री रामवचन राय,  विरेन्द्र नारयण यादव,  संजय पासवान,  ललन सर्राफ,  विजय सिंह, श्रीमति अंबिका गुलाब यादव, श्रीमति कुमुद वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

IMG 20231017 WA0011 मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के उपस्थिति में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर द्वारा बिहार विधान परिषद् के लिए मनोनीत प्रो. (डॉ.) राजवर्धन आजाद को शपथ दिलायीशपथ ग्रहण कार्यक्रम के आरम्भ में बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव  कमलेन्दु कुमार सिंह ने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना पढ़ी।