बिहार

मुख्य न्यायिक पदाधिकारी की अदालत में सांसद सुशील मोदी पर परिवाद का मामला दर्ज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार मुख्य न्यायिक पदाधिकारी की अदालत में खान एवं भूतत्व मंत्री डां रामानंद यादव ने भाजपा के राज्य सभा सांसद सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर परिवाद संख्या 10933 सी 22 दाखिल किया है।

banner 4 मुख्य न्यायिक पदाधिकारी की अदालत में सांसद सुशील मोदी पर परिवाद का मामला दर्ज

इस मामले की सुनवाई 23 सितम्बर को होगी। मंत्री डॉ यादव ने परिवाद में आरोप लगाया है कि जब महागठबंधन की सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था तो सुशील कुमार मोदी ने कुछ मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इसमें आपराधिक छवि के लोगों की भरमार है।

adverti office 1 मुख्य न्यायिक पदाधिकारी की अदालत में सांसद सुशील मोदी पर परिवाद का मामला दर्ज कैबिनेट में ललित यादव, डॉ रामानंद यादव, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव एवं कार्तिक सिंह का ऐसे नाम है जो आपराधिक पृष्ठभूमि के है। उक्त वक्तव्य को आधार बनाते हुए भाविद धारा 153 ए, 499,500 में परिवाद दाखिल कर सुशील कुमार मोदी पर कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है।