बिहार

देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से शुरू हो चुकी है :शरद यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राज कुमार यादव की रिपोर्ट

पटना/बिहार देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से शुरू हो गयी है। केन्द्र सरकार को जाना तय
पटना राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि देश में बदलाव लाने की शुरुआत बिहार की धरती से हो गयी है।

banner 4 देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से शुरू हो चुकी है :शरद यादवपूरे देश में विपक्षी एकता की आहट से केन्द्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार में बौखलाहट बढ़  गयी है। उन्होंने केन्द्र के एनडीए सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि देश में जो एनडीए सरकार है वो सिर्फ सम्प्रदायिक तनाव फैलाने में जुटी है। जो गरीबों के हित में कोई काम नहीं कर रही है।

adverti office 1 देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से शुरू हो चुकी है :शरद यादवऐसे में हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी है कि इस सरकार को उखाड़ फेकना जरुरी है।दिल्ली से पटना पहुँचने के बाद पटना में पत्रकारों से कहीं वे अपने पुत्र राजद के राज्य परिषद् के सदस्य शांतनु बुंदेला के साथ पटना पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वो लम्बे समय के बाद बिहार आये है कार्यकताओं का प्रेम स्नेह ने यहाँ खींच कर लाया है।