बिहार

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ मधुबनी के जिला कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक जिला अध्यक्ष रेणु यादव के अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष ललिता कुमारी के मधुबनी स्थित में हुई। बैठक में दाई जी देवी को राजनगर पूनम भारती को बाबूबरही,कहुआही, मुन्नी चौधरी को जयनगर का प्रखंड प्रभारी बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आदेशानुसार विचार धाराओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हो रहे नारी उत्पीड़न की घटनाओ का जिक्र की।उन्होंने मणिपुर,हाथरस और महिला पहलवानों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह आगे आए एवं वर्तमान केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

IMG 20231216 WA0003 राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ मधुबनी के जिला कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठकजिला प्रवक्ता विभा कुमारी ने कहा की संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल के द्वारा निर्देश दिया गया है। जिसे सभी लोग मिलकर इस महीना के अंत तक महिला संगठन को जिला से लेकर बूथ तक कमिटी का निर्माण करने में लग जाए। हमे हर हाल में दिसंबर तक संगठन को बूथ स्तर तक लेकर जाना है।
बैठक में जिला प्रवक्ता विभा कुमारी,जिला कमिटी सदस्य पूनम भारती, रानी चौधरी,दाई जी देवी,रूबी यादव, रामदुलारी देवी,मुन्नी देवी,रेखा शर्मा, सुनीता कुमारी, कविता कुमारी, ललिता कुमारी,पिंकी कुमारी,नुसरत खातून, फूलो देवी, इंद्रा कुमारी, रेणु कुमारी, रेखा देवी, फरहद जमा, सैरुल खातून, सह गुफ्ता परवीन, रुचि कुमारी,गूंजा देवी, पासवान,फरहद जबी,सरिता कुमारी,रामसती, ललिता कुमारी,बबिता कुमारी, गजला परवीन, निर्मला देवी, सुधारा यादव, अनिला पासवान,नुसरत खातून, इंद्रा देवी, जयमाला पाण्डेय, गायत्री देवी सहित अन्य उपस्थित थी।