देश - विदेशबड़ी खबरे

2 नाबालिग लड़कों से दरिंदगी . सैलून में बाल काटने वाले ने की हद पार, एक को भेज देता था बाहर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

13 और 16 साल के हैं दोनों लड़के

आरोपी फरीद ने जिन दोनों नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म किया। उनमें से एक लड़के की उम्र 13 और दूसरे की 15 साल है। दोनों लड़के स्कूल से पढ़ने के बाद सैलून में काम सीखने आते थे। फरीद ने सैलून में ही दोनों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, बताया जाता है कि जिस वक्त फरीद ने यह घिनौनी घटना की उस वक्त सैलून मालिक आसिफ मौजूद नहीं था। वह कहीं बाहर गया हुआ था।

एक को बाहर भेजता फिर करता कुकर्म

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फरीद ने दोनों लड़कों के एक साथ कुकर्म नहीं किया बल्कि वह कुकर्म करने के लिए एक लड़के को बहाने से कोई काम बताकर बाहर भेज देता था। बताया जाता है कि, फरीद ने सबसे पहले 15 वर्षीय लड़के को दुकान से सामान लाने के बहाने बाहर भेजा और जब वह बाहर गया तो उसने 13 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म किया। इसके बाद जब 15 वर्षीय लड़का दुकान में आ गया तो किसी बहाने से दूसरे को बाहर भेज दिया और फिर 15 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म किया। घटना का खुलासा हुआ तब हुआ जब दोनों लड़कों को तकलीफ हुई। तकलीफ बढ्ने पर उन्होने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।