बिहार

BJP के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति बिहार से लेकर दिल्ली-राजस्थान और ओडिशा तक देखें पूरा लिस्ट

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

चुनावों के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियां समय-समय पर अपने विभिन्न प्रदेश संगठनों में बदलाव व उन्हें और मजबूत बनाने का काम करती रहती हैं। जहां इसी कड़ी में अब बीजेपी ने दिल्ली, बिहार, राजस्थान और ओडिशा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

वीरेंद्र सचदेवा अब दिल्ली के स्थाई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी को लेकर आदेश गुप्ता के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2022 में बीजेपी हाईकमान ने वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार में सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
वहीं बिहार में नितीश के साथ गठबंधन की सरकार टूटने के बाद यहां भी नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सम्राट चौधरी मौजूदा समय में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

राजस्थान में सीपी जोशी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

इधर, राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीपी जोशी यानि चंद्र प्रकाश जोशी को राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सीपी जोशी मौजूदा समय में लोकसभा सांसद हैं।

ओडिशा में मनमोहन सामल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनमोहन सामल पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।