बिहार

प्रातः प्रभात फेरी के साथ पूरे उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में बिहार दिवस महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार / प्रभात फेरी के साथ पूरे उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में बिहार दिवस महोत्सव का हुआ शुभारम्भ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जिलेवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-बिहार का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। बिहार के साथ -साथ मधुबनी जिला भी निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ आज हम सब मिलकर बिहार के साथ-साथ मधुबनी जिले को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और इसके गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।बिहार दिवस 2023 के अवसर पर जिले में मनाए जाने वाले समारोह की ऊर्जा से भरी शुरुआत हुई।

IMG 20230322 WA0048 प्रातः प्रभात फेरी के साथ पूरे उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में बिहार दिवस महोत्सव का हुआ शुभारम्भ    जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों के द्वारा वाटसन उच्च विद्यालय से निकाले जाने वाली प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक गण भी शामिल हुए।

इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित गांधी जी की मूर्ति पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात सभी अधिकारियों का दल थाना मोड़ स्थित विद्यापति टावर पर पंहुचा। जहां सभी ने विद्यापति जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।IMG 20230322 WA0046 प्रातः प्रभात फेरी के साथ पूरे उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में बिहार दिवस महोत्सव का हुआ शुभारम्भइसके साथ सभी लोगों द्वारा नगर भवन के समक्ष बने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वातावरण में बिहार की गौरवशाली विरासत से संबंधित नारे गुंजायमान होते रहे।

इन सभी आयोजन के दौरान मौके पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार, उप विकास आयुक्त विशाल राज,अपर समाहर्ता, नरेश झा, नगर आयुक्त, अनिल चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अश्वनी कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वंदना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, साहब रसूल, वरीय उप समाहर्ता, मयंक सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण, जिला कल्याण पदाधिकारी, राजीव रंजन देसाई सहित अन्य वरीय पदाधिकारी व कर्मी सहित जन सामान्य से लोग मौजूद रहे।