बड़ी खबरेमनोरंजन

राजद प्रमुख लालू का किडनी प्रत्यारोपण सफल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

पटना / राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी का किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा। लालू जी और उनको किडनी देने वाली उनकी लड़की रोहिणी आचार्या दोनों स्वस्थ हैं। प्रत्यारोपण के वक्त अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं डॉ मीसा भारती उपस्थित थे।
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि आज लालू जी के किडनी का प्रत्यारोपण सफल होने की खबर से उनके चाहने वाले करोड़ों लोगों में काफी खुशी है। विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने दूरभाष पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से बात कर लालू जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि लालू जी और उनकी पुत्री रोहिणी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर देश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न धर्मों के लोग अपने अपने परम्परा और रीति रिवाज से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। देश के विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान हो रहा है तो मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही है। गुरूद्वारा , चर्च और बौद्ध मन्दिरों में भी अपने धर्म के मान्य परम्पराओं के अनुसार विभिन्न धर्मों और सम्प्रदायों के लोग लालू जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।