देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश कुमार बने सुप्रीमो पार्टी की पूरी कमान ली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान किया और बताया  कि ललन सिंह ने ही नीतीश कुमार का नाम जदयू अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव को पार्टी के साथ-साथ नीतीश कुमार ने भी स्वीकार कर लिया।

चुनाव में व्यस्त रहने के चलते छोड़ा पद

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद स्वीकार कर लिया है। स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। विजय कुमार ने बताया कि, बैठक में ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर ही अध्यक्ष पद स्वीकार किया था लेकिन अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए नीतीश कुमार अब खुद इस पद को स्वीकार करें।

BJP के साथ आने की अटकलें

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही CM नीतीश कुमार के फिर से बीजेपी के साथ आने की अटकलें  तेज हो गईं हैं। चर्चा चल रही कि, नीतीश कुमार कुछ ही दिनों के भीतर बड़ा धमाका करेंगे। वह बीजेपी के साथ आ सकते हैं। लेकिन दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि बीजेपी अब नीतीश कुमार को साथ नहीं रखने वाली। कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार अब बीजेपी के लिए बोझ ही होंगे, ऐसे में बीजेपी उन्हें साथ नहीं लेगी। बिहार के भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हैं। नीतीश कुमार के NDA में आने की कोई बात नहीं है, इस पर कोई चर्चा नहीं चल रही है। फिलहाल स्पष्ट कुछ नहीं कह सकते।