देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लदनियां थाना, अंचल समेत कई प्रतिष्ठानों में शिविर का आयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के गजहरा गांव स्थित सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय, खाजेडीह स्थित एसएमजे कालेज व थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमश: डाॅ. उदयशंकर मिश्र व प्रो. रामप्रसाद सिंह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने थाना परिसर में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारी, छात्र व कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पद्मासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्यप्रणाम, शीर्षासन, मयूरासन, तारासन जैसे योग का अभ्यास करते हुए एक-दूसरे को नियमित योग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. शोभाकांत मिश्र, डाॅ. जगदीश प्रसाद व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग से तन को शक्ति व मन को शांति मिलती है। तनाव कम होता है। आधि व व्याधि से मुक्ति मिलती है। हमें योग के सहारे तन -मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करना चाहिए। सम्प्रति विश्व के सभी जाति व धर्म के लोग इसकी जरूरत को महसूसने लगे हैं।
कार्यक्रम में डॉ. गंगानाथ झा, डॉ सच्चिदानन्द झा, डॉ. अशोक कुमारफ, उग्र नारायण झा, गिन्नी कुमारी, खुशबू कुमारी, दिनेश कामत, उगन मुखिया, अंशु कुमारी, अनिल पासवान, संजीव कुमार साफी, पंसस विनोद कुमार सिंह,हरिओम सिंह, दिलीफ कमत समेत अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल थे।