देश - विदेशबड़ी खबरे

देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम साहब की वरसी पर आज पूरा देश में याद किया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम साहब की वरसी पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।पूर्व राष्ट्रपति परमाणु वैज्ञानिक मिसाइलमैन भारत रत्न से सम्मानित राष्ट्रपति मरहूम एपीजे अब्दुल कलाम आजाद साहब का 27जुलाई 2015को 83 साल की आयु में निधन हो गया था उनकी वरसी पर बिस्फी प्रखण्ड के नगर पंचायत बिस्फी में समाजसेवी मंजुर आलम साहब व ने दुआ ए मगफिरत कर खिराजे अकीदत पेश की।

समाजसेवी मंजुर आलम साहब ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम परमाणु वैज्ञानिक मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया मरहूम राष्ट्रपति का पूरा नाम अबुल पाकिर हुसैन ज़ैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम था वो सच्चे देश प्रेमी थे।एपीजे अब्दुल कलाम साहब ने अपना पूरा जीवन अपने मुल्क भारत की तरक्की उन्नति खुशहाली के लिए समर्पित कर दिया था कलाम साहब जनता के राष्ट्रपति थे वह एक ऐसे राष्ट्रपति थे जिनमें देश के लोगों खासकर युवाओं से जुड़ने की अद्भुत क्षमता थी पूर्व राष्ट्रपति मरहूम अब्दुल कलाम साहब मिसाइलमैन के अलावा परमाणु वैज्ञानिक,लेखक,कवि,महान शिक्षाविद भी थे।उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था भारत सरकार ने उन्नीस सौ सत्तानवे में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था।भारत रत्न के अलावा वीर सावरकर पुरस्कार,हूवर पदक,पदम भूषण,पदम विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था।मंजूर आलम ने कहा मरहूम अब्दुल कलाम साहब जैसे लोग सदियों में पैदा होते हैं।उनकी कमी भारत के अलावा दुनिया के सभी मुल्कों में हमेशा के महसूस की जायेगी।वो लोगों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे।