बिहार

जदयू प्रदेश कार्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा ने की मुख्यमंत्री के स्वागत में की जा रही तैयारी की समीक्षा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत स्थित मोतनाजय गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ तैयारी की है। पूर्व मंत्री  स्व. कपिलदेव कामत के प्रतिमा अनावरण समारोह में 10 नवंबर को निर्धारित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी के क्रम में पहुंचे जदयू के प्रदेश सचिव सह प्रदेश कार्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने विधायक मीना कामत के निवास पर कार्यकर्ताओं से बात कर कई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। श्री कुशवाहा ने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी जानकारी ली। तैयारी पर उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी सुझबुझ के साथ की गई है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामप्रसाद सिंह, आनंद कुमार, रमन कुमार, बिंदु कामत,नरेंद्र कुमार झा पिंटू, तहसीन अहमद, अरूण कामत,  मुखिया नवीन यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर  हरिओम सिंह, अजय चौधरी, रंजीत कामत, मोहन तिवारी, मनोज ठाकुर, विजय सिंह, चांद कामत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।