बिहार

तीन वर्षों में भी नहीं बन सकी लदनियां- महथा के टूलेन सड़क

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी / टूलेन सड़क का दर्जा प्राप्त लदनियां-महथा की सड़क के निर्माण की गति धीमी है। विगत तीन वर्ष से इसका निर्माण चल रहा है। लदनियां से महथा की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी के तहत चल रहा है, जिसमें पीडब्ल्यूडी के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य जहां बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है, वहीं गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। जगह-जगह मात्र वन लेन की ढलाई कर छोड़ दिया गया है। कहीं-कहीं पुरानी सड़क टूटी पड़ी है। मात्र वनलेन की ढलाई होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क निर्माण की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी महथा-लदनियां सड़क नहीं बन सकी है।
इधर विभिन्न योजनाओं से पूर्व में बनी प्रमुख लिंक सड़कों की भी स्थिति बदतर है। इन सड़कों में बेलाही-पिपराही, पथराही- नवटोली, कामेपट्टी-सोनमती, पथराही वाया गजहरा-टेघड़ा आदि सड़कें शामिल हैं। पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है ये सड़कें। टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। सड़कें अपनी पहचान खो चुकी हैं। ये सड़कें कई वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है। थाना से चोर बाजार तक की सीमायी सड़क का भी हाल वही है। सड़क बारिश को भेंट चढ़ चुकी हैं। लोग इन्हीं सड़कों से चलने को मजबूर है। सड़कों की इन समस्याओं को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने भी सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।