क्राइमदेश - विदेशपंजाब

एक युवक ने पत्नी दो बच्चो समेत 5 लोगो को जिंदा जलाकर मार डाला

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

जालंधर/पंजाब के महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे का आदि एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के मामले में एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामाद काली फरार है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

banner jjj page 0001 1 एक युवक ने पत्नी दो बच्चो समेत 5 लोगो को जिंदा जलाकर मार डालाबताया गया की बीठला की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। उसका पति नशे का आदि था। नशे करने के वजह से दोनों के बीच मनमुटाव होता रहता था। नाराज महिला अपने मायके आई हुई थी। देर रात को उसका पति काली उसे लेने आया था। लेकिन देर रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर सभी की मौत हो गई।

office page0001 1 एक युवक ने पत्नी दो बच्चो समेत 5 लोगो को जिंदा जलाकर मार डालापड़ोसियों ने बताया की काली ने आग लगाने के बाद चिल्लाते हुए कहा कि मैंने ही आग लगाई है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा शवों को सिविल अस्पताल नकोदर में भेज दिया गया है। थाना प्रमुख बलराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।