क्राइमबिहार

झोला छाप डॉक्टर ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

नवादा / सिरदला थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में झोला छाप डॉक्टर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इलाज के लिए पहुंची महिला को बेहोश करने का बाद घिनौनी हरकत किया गया।घटना के बाबत पीड़िता द्वारा परनाडाबर थाना को शिकायत दी गई है।

पीड़िता के अनुसार उसके पति परदेश में रहते है। मौसमी बीमारी सर्दी- खांसी का इलाज कराने को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने एक गोली खाने को दिया। गोली खाने के बाद वह अचेतावस्था में आ गई। इस दौरान उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद कर उसे क्लीनिक में ही छोड़कर फरार हो गया।

कुछ समय के बाद महिला होश में आई तो अपनी हालत देख किसी प्रकार खुद को संभाली और घटना की जानकारी स्वजनों को दी।

इधर, चर्चा है कि उक्त झोला छाप डॉक्टर पूर्व में इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। तब स्थानीय स्तर पर पंचायत कर दंड जुर्माना के साथ मामले को दबा दिया गया था। फिलहाल, वह फरार बताया जा रहा हैं। अब पुलिस जांच में जुटी हैं।