क्राइमबिहार

मृतक नीतीश कुमार के परिवार से मिले

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

नालंदा/जिला के थाना नूरसराय संख्या 386 /2022 गांव जगदीशपुर तियारी में बहुजन सेना के प्रदेश महासचिव रामदेव चौधरी व अति पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक बलराम दास नीतीश कुमार के परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।

banner jjj page 0001 1 मृतक नीतीश कुमार के परिवार से मिलेस्थानीय लोगों से पता चला की यह घटना 14 अक्टूबर 2022 रात की है। मृतक की बॉडी सुबह में मिली। मृतक नीतीश कुमार के 15 दिन पहले उसी गांव के रिश्ते में मौसेरा भाई दयानंद कुमार आर्य से विवाद हुआ था। उस समय कहा गया था कि 1 महीने के अंदर मौत के घाट उतार दूंगा और ऐसा ही हुआ।

office page0001 1 मृतक नीतीश कुमार के परिवार से मिलेइस घटना में अभी तक एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है और तीन अभियुक्त फरार चल रहा है। दोनों नेताओं ने सरकार एवं प्रशासन से मांग कि मृतक के परिवार को 50 लाख रूपये एवं एक परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही हत्यारे को स्पीड ट्रायल के तहत फांसी की सजा दी जाए। फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो अन्यथा बहुजन सेना एवं अन्य संगठनों द्वारा जन आंदोलन होगा। मौके पर मृतक के भाई अभिमन्यु कुमार उर्फ दीपक कुमार, नंदू दास, विजय दास, रेणु देवी, मीना देवी, चंद्रिका दास आदि लोग उपस्थित थे।