क्राइमदेश - विदेश

दुमका में फिर से एक लड़की को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

दुमका/झारखण्ड जिले में फिर से पेट्रोल कांड को अंजाम दिया गया है। मामला जरमुंडी थाना के भालकी गांव का है। भालकी गांव निवासी मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

banner दुमका में फिर से एक लड़की को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया
मारुति कुमारी और राजेश राउत में 2019 में दोस्ती हुई। वर्ष 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी कहीं और हो गई। उसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। लेकिन राजेश राउत ने कहा कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा। लेकिन घटना के बीती रात को राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।
Advertisment दुमका में फिर से एक लड़की को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया
इस मामले में जरमुंडी के एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात राजेश ने मारुति को जलाकर मारने का प्रयास किया है। लड़की बालिग है। उसकी हालत चिंताजनक है। हम लोग दोषी को गिरफ्तार करेंगे।