क्राइमबिहार

घुस लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मोतिहारी/बिहार में लगातार घुस लेने में कमी नहीं आ रहा है। निगरानी टीम ने एक घूसखोर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला यह है की 15 डिसमिल जमीन को दादा के नाम से हटा कर पोते के नाम पर दाखिल खारिज के लिए 40 हजार रुपए का मांग की। बाद में बात दस हजार पर फाइनल हुआ। दस हजार रुपए लेते वक़्त  निगरानी की टीम ने घुसखोर कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

banner jjj page 0001 2 घुस लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तारघोड़ासहन प्रखंड के नोनौरा गांव निवासी संजय कुमार अपने दादा स्व. रघुबीर राय के नाम से 15 डिसमिल जमीन अपने नाम से कराने के लिए ऑन लाइन अप्लाई किया। इसके बाद वह राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार से मिला। जिसने अप्लाई को रद्द करने की बात कह कर हटा दिया। जब संजय ने दबाव दिया तो उसने 40 हजार रुपए का डिमांड किया गया। बहुत मिन्नतें करने पर मामला दस हजार पर सेट हुआ।इसी बीच संजय कुमार  ने पटना निगरानी टीम से मिल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन कर कांड संख्या 55/22 दर्ज करते हुए टीम कल  घोड़ासहन पहुंची। जहां कॉलेज रोड जितेंद्र सिंह के घर में भाड़े का रूम ले कर रहता हैं। वहीं आज उसे   दस हजार घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले कर चली गई।

office page0001 2 घुस लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तारनिगरानी के पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार सिंह ने बताया की संजय के आवेदन पर मामले की तहकीकात कर कारवाई की गई। मामला दस हजार घुस लेने का है। छापेमारी टीम में कन्हैया लाल, मनोज श्रीवास्तव, मुरारी प्रसाद,उपेंद्र कुमार, अरुण पासवान, अखिलेश कुमार आदि शामिल थे।