क्राइमबिहार

दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार बिहटा थाना के खेदलपुरा में दहेज़ लोभियों ने एक नाविवाहित महिला की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया है। मृतक महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर उसकी हत्या का  आरोप लगाया है। थाने में दहेज़ हत्या के लिए प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है।5 महीने पहले महिला का प्रेम विवाह हुआ था। घटना के बाद से ससुराल वाले घर से फरार हैं। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव की है. मृत नवविवाहिता बिक्रम थानाक्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव निवासी शिवनाथ यादव की 19 वर्षीय बेटी सुनीता कुमारी थी।

banner दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

हत्या की सुचना मिलते ही देर शाम मृतक महिला के मायके के लोग खेदलपुरा गांव बिहटा पुलिस के साथ पहुंच गए थे।सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मृतक महिला के पिता शिवनाथ यादव ने बिहटा थाना में पति अर्जुन समेत दो दर्जन को नामजद करते हुए दहेज को लेकर हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बिहटा थानाक्षेत्र के खेदलपुरा गांव निवासी बुटन यादव का पुत्र अर्जुन कुमार बिक्रम के आंध्रा चौकी गांव निवासी ने सुनीता कुमारी को भगाकर 5 महीने पहले मंदिर में जाकर शादी कर अपने घर ले गया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही  सुनीता को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। सुनीता ने बिहटा थाने में दहेज को लेकर प्रताड़ना के संबंध में आवेदन भी दिया था। सुनीता ने बताया था कि दहेज को लेकर सास-ससुर, लड़के का मामा और लड़के की बहन मारपीट करते थे।मृतक महिला के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम को सूचना मिला कि उसकी बहन सुनीता कुमारी की हत्या कर ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने जा रहे हैं। इसके बाद हम सभी लोग बिहटा थाना के साथ गांव पहुंचे। लेकिन सभी लोग भाग गए थे ।यहाँ तक के गांव के लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी किया।

Advertisment दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायबमृतक महिला पिता शिवनाथ यादव ने बताया की जब वह पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे तो वहाँ अर्जुन की मां मौजूद थी। लेकिन गांववालो की मदद से उसे भी भगा दिया गया । फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई और फरार आरोपी ससुराल वालों की तलाश में क्षेत्र में पुलिस छापेमारी में लगी हुई है। रंजित कुमार बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया की बिक्रम थानाक्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव निवासी शिवनाथ यादव ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि दहेज को लेकर उनकी बेटी सुनीता कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।  पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगे ।