बिहार

तेजस्वी यादव ने संभाला पर्यटन मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिए कई आदेश

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कल पर्यटन मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाला। कुमार सर्वजीत को कृषि मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से पर्यटन मंत्री का पद खाली था। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाला है।

banner तेजस्वी यादव ने संभाला पर्यटन मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिए कई आदेश
बिहार को पर्यटकों की दृष्टि से टाप-10 राज्यों में शामिल कराना पहला लक्ष्य होगा, अभी हम टाप 15 में हैं। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचना की जाएगी ।पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा पर्यटन केन्द्रों की ब्रोंडिंग पर भी विशेष फोकस होगा।बिहार माता सीता की जन्मस्थली है। यह भगवान बुद्ध और महावीर धरती है । यहां लोकतंत्र की जननी वैशाली है। सम्राट अशोक और चाणक्य जैसे राजा यहां हुए। हमारे पास समृद्ध इतिहास और विरासत है।

Advertisment तेजस्वी यादव ने संभाला पर्यटन मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिए कई आदेश
इसके अलावा बिहार के छिपे पर्यटन स्थलों को भी सामने लाकर उसकी जानकारी दी जाएगी। देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़े, इस दिशा में पहल होगी।